चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ रहा। तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि गत रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज हुआ।
पिछले 24 घंटे में शहर में 1.7 MM बारिश दर्ज हुई। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले 3 दिन के लिए साफ मौसम रहने की संभावना जताई है। दिन का तापमान 25 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक बने रहने के आसार है। बता दें कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी पड़ने लगा है,जिससे मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में यैलो अलर्ट बताया गया है।
विभाग के अनुसार 24 फरवरी ने नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर जम्मू-कश्मीर,हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा। 26-2 7 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में फिर बारिश के आसार है। राज्य में 2 दिन के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है और बारिश के साथ तूफान की भी संभावना है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
