“मैं ता ऐदा ही नशा वेंचू…गंदा धंधा चलाने वाली महिला की सरपंच के बीच तीखी बहस, फिर जो हुआ…

पंजाब

लुधियाना : लुधियाना के गांव नारंगवाल में देर रात पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर एक्शन के तहत कार्यवाही की है।बता दे कि बीते कल ही महिला नशा तस्कर की सरपंच के साथ बहस बाजी हुई थी। जिसमें महिला चिल्ला-चिल्ला कर बोल रही थी कि “मैं ता ऐदा ही नशा वेंचू… जिसके बाद वीडियो वायरल हो गई और मुख्यमंत्री भगवंत मान तक ये वीडियो पहुंच गई।  जिसके बाद देर रात को पुलिस ने एक्शन लेते हुए इस महिला के घर पर बुलडोजर एक्शन के तहत कार्यवाही की है और पति-पत्नी को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि इनके ऊपर पहले तीन मामले दर्ज हैं और अभी कम मात्रा में नशे की सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल अभी जांच का विषय है यही नहीं उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी ओर से और भी रिकवरी करनी बाकी है।

बता दें कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। लुधियाना के बाद अब पटियाला में ये बुलडोजर एक्शन चला या जा रहा है। जहां 2 बहनें घर में नशा तस्करी का काम कर रही थी। इसी के चलते पुलिस द्वारा ड्रग माफिया के घर पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान पुलिस सीनियर अधिकारी मौजूद रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry