उत्तर प्रदेश के मेरठ से मानवता को शर्मशार और रिश्तों को तारतार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने पांच की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. व्यक्ति बच्ची को झाड़ियों में ले गया और उसके साथ रेप किया. बच्ची के साथ रेप करने वाला व्यक्ति उसका सगा चाचा बताया जा रहा है. रेप के दौरान कुछ लोगों को शक हुआ तो उन्होंने व्यक्ति को पकड़ लिया.
इसके बाद लोगों की नजर अर्धनग्न बच्ची पर पड़ी तब पुलिस को सूचना दी गई. लोगों ने व्यक्ति को पीटा भी जमकर. पुलिस पहुंची तो आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. ये पूरी घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के पल्लवपुरम फेज-दो की है. मामले में पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस में तहरीर दी है. बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%