मुरैना में 12 साल के छात्र को सांप ने काटा, देरी से अस्पताल पहुंचने के कारण हुई मौत

मध्य प्रदेश

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आने वाले दिमनी में 12 साल के लड़के को सांप ने काट लिया बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार की है प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अमित है और उसकी उम्र 12 साल थी अमित लहर माता का पुरा क्षेत्र में रात में सो रहा था, तभी एक सांप ने उसे काट लिया।

 सांप के काटने के बाद उसने जब अपने परिजनों को बताया तो उसके पिता उसको लेकर मुरैना के जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सांप बहुत ज्यादा जहरीला था 12 साल के बच्चे की मौत के बाद उसका पूरा शरीर नीला पड़ गया था, अगर समय रहते अमित को जिला अस्पताल लाया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry