मुरैना में अचानक पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, जलकर हुई राख

मध्य प्रदेश

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अज्ञात कारणों के चलते अचानक पिकअप वाहन में भीषण आग लग गई, आपको बता दें कि पिकअप वाहन सवारी लेकर सबलगढ़ से मुरैना की तरफ आ रही थी। पिकअप में अचानक आग लगने से सवारी में अफरा – तफरी मच गई घटना की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

लेकिन जब तक पिकअप वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गई, यह घटना कैलारस थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 552 की है। आपको बता दें की घटना नेपरी गांव की है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह घटना रविवार रात की है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry