भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में सीएम हाउस पर तिरंगा झंडा फहराया, आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह लाल परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल में जगह-जगह ध्वजारोहण किया जा रहा है। 78वें स्वतंत्रता दिवस की मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व भारत माता को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों एवं राष्ट्रभक्तों के पुण्य स्मरण का अवसर प्रदान करता है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के लाल परेड मैदान पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
