भोपाल। वाराणसी से मुंबई जा रही अकासा एयरलाइंस की उड़ान में अचानक एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। तत्काल अस्पताल में भर्ती करने के बावजूद यात्री की जान नहीं बचाई जा सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अकासा एयरलाइंस की उड़ान मुम्बई जा रही थी। अचानक एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ गई। यात्री को विमान में ही प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद विमान को राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
एंबुलेंस से हमीदिया अस्पताल भेजा
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बुजुर्ग यात्री को विमान से उतारा गया। सुबह करीब 11:30 बजे यात्री को एंबुलेंस से हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन यात्री की जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जाता है कि यात्री की तबीयत बहुत खराब थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर राम जी अवस्थी ने इस घटना की पुुष्टि की है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
