दीनानगर : दीनानगर में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां दिन दिहाड़े महिला को शिकार बनाया गया। जानकारी के मुताबिक, विधानसभा हलका दीनानगर के अंतर्गत पुलिस स्टेशन पुराना शाला के अड्डा नवां शाला में आज मूंगफली बेचने वाली एक प्रवासी महिला को सोने दोगुना करने का झांसा देकर उसके कानों की सोने की बालियां लेकर फरार हो गए।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि, 2 अगलग-अलग गाड़ियों पर सवार होकर 4 व्यक्ति और एक महिला उसके पास आए। इस दौरान पहले तो उन्होंने मुझसे पूछा कि मंदिर जाने के लिए कौन सा रास्ता है और फिर कुछ देर बाद शातिर महिला ने आकर मुझसे कहा कि अगर आपके पति बीमार है तो वह बिल्कुल ठीक हो जाएगा। इसके बाद महिला ने कहा कि तुम्हारे कानों में जो सोने की बालियां हैं, वह दोगुनी हो जाएंगी। इस दौरान पीड़ित महिला उनके झांसे में आई गई और उन्हें अपने एक कान की बाली उतारकर दे दी।
इस दौरान उन्होंने अपना हाथ महिला के सिर पर रखा तो पीड़ित महिला ने दूसरे कान की बाली भी उतार कर दे दी। इसके बाद शातिरों ने महिला को एक लिफाफा दिया और कहा कि इसे कुछ देर बाद खोलाना। जब आप इसे खोलेंगे तो इसमें से दोगुना सोना निकलेगा। थोड़ी देर बाद जब महिला ने लिफाफा खोला और देखा कि यह पूरी तरह से खाली था, जिसके बाद महिला को एहसास हुआ कि यह बदमाशों का एक समूह है, जिन्होंने उसे झांसे में लेकर ठग लिया है। पीड़ित महिला ने इसकी सूचना पुरानासाला पुलिस को दी गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
