मातम में बदली खुशियां, एक ही पल में यूं खींच ले गई मौत

पंजाब

जालंधर : महानगर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत व एक गंभीर घायल होने की सूचना है। घायल व्यक्ति की पहचान अराज कुमार पुत्र बीर चंद निवासी गांव हीरापुरा, जिला जालंधर मृतक की पहचान पलविंदर सिंह पुत्र अमरपाल सिंह निवासी गांव नौगज्जा करतारपुर, जालंधर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बच्चे के जन्म की खुशी में मिठाई बांटकर घर वापस जा रहे थे। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान पलविंदर सिंह पुत्र अमरपाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभी 20 दिन पहले ही अराज कुमार एक नवजात बच्चे का पिता बना था, जिसकी खुशी में वह अपने ससुराल बल्लां गांव से मिठाई देने गया था। जैसे ही वह गांव बल्लां से डेरे जाने वाली सड़क पर अस्पताल के पास पहुंचा तो पीछे से एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी।

मकसूदां थाने के SHO बिक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है और वाहन चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। कैमरे चेक कर लिए गए हैं और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी कर ली गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *