लुधियाना : महानगर में एक व्यक्ति का नग्न हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक एग्रो पैट्रोल पंप के नजदीक काराबारा रोड पर एक खाली प्लाट में बेहद की खराब हालत में शव मिला है। बताया जा रहा है कि खाली प्लाट में से एक राहगीर ने शव को देखा जिसके बाद तुरन्त पुलिस को इसकी सूचना दी गई। व्यक्ति का शव नग्न हालत में था, उसके हाथ मोबाइल के चार्जर से बांधे हुए थे। ये बताया जा रहा है कि व्यक्ति की गला दबा कर उसकी हत्या की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त एरिया के खाली प्लाट में एक शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद तुरन्त मौके पर पहुंचे तो देखा शव दीवार के साथ पड़ा हुआ था। उसके हाथ मोबाइल चार्जर से बांधे हुए थे और उसी के कपड़ों से उसका गला दबाया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव 5 दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। परिवार वालों का पता चलते ही पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad