महानगर में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, 2 दिन में सामने आए इतने मरीज

पंजाब

लुधियाना : महानगर में कोरोना के मरीजों का सामने आना जारी है। पिछले दो दिन से जिले में कोरोना के 7 नए मरीज सामने आए हैं, जिससे अब तक सामने आए मरीजों की संख्या 80 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हो गई है। इनमें से 16 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 57 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।

कैसे करें बचाव 

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार कोरोना से बचाव के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क पहने, भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचे, हाथों की सफाई पर ध्यान दें, शारीरिक दूरी बनाकर रखें तथा कोरोना के लक्षण जैसे खांसी, जुकाम, गले में खराश तथा सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत किसी विशेषज्ञ से संपर्क करें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry