भोपाल : प्रयागराज महाकुंभ भगदंड़ में मध्य प्रदेश के 5 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने की बात कही है। सीएम मोहन यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे में मध्यप्रदेश के पांच यात्रियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है और मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा,‘‘प्रयागराज महाकुंभ में हुए अत्यंत पीड़ादायक हादसे में मध्यप्रदेश के अब तक पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है। सभी पांच श्रद्धालुओं की असमय दु:खद मृत्यु पर परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि 2-2 लाख से बढ़ाकर 4-4 लाख करने के निर्देश करता हूं। दु:ख की इस घड़ी में हमारी सरकार शोकाकुल परिजनों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।‘‘ प्रयागराज महाकुंभ में दो दिन पहले मौनी अमावस्या के अवसर पर हुए हादसे में पहले राज्य के तीन यात्रियों की मृत्यु की खबर सामने आई थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
