उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आज शनिप्रदोष के शुभ संयोग में आई धनत्रयोदशी (धन तेरस) से पांच दिवसीय दीपपर्व का शुभारंभ हो गया है। राष्ट्र में सुख-समृद्धि के लिए भगवान महाकाल को चांदी का सिक्का अर्पित कर महापूजा की जाएगी। 20 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी और 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा होगी। दीपपर्व के लिए मंदिर में आकर्षक विद्युत व पुष्प सज्जा की जा रही है।
धनत्रयोदशी : महाकाल पर न्योछावर होंगे चांदी के सिक्के
धनत्रयोदशी पर पुरोहित समिति द्वारा भगवान महाकाल की महापूजा की जाएगी। राष्ट्र में सुख-समृद्धि के लिए भगवान को चांदी का सिक्का अर्पित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। मान्यता है कि भगवान महाकाल की इस प्रकार पूजा अर्चना करने से राष्ट्र में धन धान्य व सुख-समृद्धि बनी रहती है। महाकाल की महापूजा के बाद मंदिर समिति द्वारा चिकित्सा इकाई में आरोग्यता के लिए भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad