महाकाल के आंगन में पसरा मातम! भस्म आरती से पहले हृदयघात से भक्त की मौत, जाते-जाते दे गया था ये आखिरी संकेत

मध्य प्रदेश

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक श्रद्धालु ने भस्म आरती से पहले ही अंतिम सांस ली. पार्श्वनाथ सिटी निवासी सौरभराज सोनी, जो हर सोमवार बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने आते थे, इस बार भी रात करीब 1 बजे मंदिर पहुंचे थे, लेकिन आरती शुरू होने से पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया.

महाकाल के द्वार पर मिली अंतिम शरण

रविवार की आधी रात बीत चुकी थी. उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर दीपावली के अवसर पर भव्य रूप से सजाया गया था. भक्तों की भीड़ धीरे-धीरे आरती स्थल की ओर बढ़ रही थी. इसी बीच गेट नंबर-1 के पास खड़े 40 वर्षीय सौरभ राज सोनी अचानक जमीन पर गिर पड़े. पहले तो लोगों ने समझा कि उन्हें चक्कर आया है, वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उन्हें गंभीर हृदयाघात (हार्ट अटैक) आया था और वे रास्ते में ही दम तोड़ चुके थे.

मौत से पहले मिला संकेत

सौरभराज की मौत जितनी दुखद है, उतनी ही रहस्यमयी भी. दरअसल, उन्होंने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक लाइन लिखी थी ‘मिट्टी का शरीर है, सांसें उधार की हैं… दिल तो महाकाल का है, हम तो बस किराएदार हैं.’ उनके करीबियों का कहना है कि वे पिछले कुछ दिनों से बेहद शांत थे और अक्सर कहते थे कि अब बाबा बुला रहे हैं. किसी ने इसे सामान्य बात समझा, लेकिन सोमवार की रात उनका यह आभास सच्चा साबित हुआ.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry