मरणव्रत पर बैठे किसान नेता डल्लेवाल की लोगों से अपील, 12 फरवरी को करें ये काम

पंजाब

खनौरी बॉर्डर व शंभू बॉर्डर पर किसान लंबे समय से अपनी मांगों के लेकर डटे हुए हैं। इस दौरान खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरण व्रत 64वें दिन में पहुंच गया है। आज किसान नेता डल्लेवाल ने सभी लोगों को 12 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पहुंचने की अपील की है और । बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत सभी को न्यौता दिया है। 14 फरवरी को किसानों की सरकार के साथ अहम मीटिंग है। इसको लेकर डल्लेवाल ने कहा कि, 14 तारीख को आप सब की भावना है कि हम मीटिंग में जाए। लेकिन तबीयत अनुमति नहीं दे रही है क्योंकि, जाने की शक्ति नहीं है।

नेता डल्लेवाल ने कहा कि आप लोगों को देखकर मुझे उर्जा मिलती है। आज खनौरी बॉर्डर पर आखंड पाठ शुरू हो गया है जिसका भोग 30 जनवरी को डाला जाएगा। उन्होने कहा कि अगर भगवान ने चाहा तो मैं 14 फरवरी की मीटिंग में शामिल रहूंगा। इस दौरान 8 मिनट के संदेश में डल्लेवाल ने 4 मुख्य बातों को उठाया जिसमें, पंजाब के पानी को बचाने के लिए एमएसपी की जरूरत, फोरम और साथियों के कहने पर मेडिकल एड ली, मोर्चे की सफलता के लिए अरदास करें जिसके लिए अखंड पाठ शुरू किए गए हैं, इनका भोग 30 जनवरी को डाला जाएगा।

बताया जा रहा है कि फरवरी महीने में 3 महापंचायत होंगी। किसान आदोलन को 13 फरवरी को एक साल पूरा होने जा रहा है। इसी के चलते 11 से 13 फरवरी तक 3 महापंचायत होंगी। 11 फरवरी को रत्नपुर मोर्चे पर, 12 फरवरी को दाता सिंह वाला-खनौरी किसान मोर्चे पर व 13 फरवरी को शभू में महापंचायत होगी। ये भी जानकारी मिली है कि, 21 फरवरी को शुभकरण की बरसी पर समागम होगा। बता दें कि किसान आंदोलने के दौरान गत साल युवा किसान शुभकरण की पुलिस गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसको 21 फरवरी को एक साल होने जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry