सागर: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री व सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल का तिरंगे का अपमान करने का मामला सामने आया है। आज स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने जो जैकेट पहनी है उसमें तिरंगे का लगाया उल्टा बैच लगाया हुआ है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की तिरंगे का अपमान करने की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल, आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सागर में परेड की सलामी ली और झंडावधन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी जैकेट पर तिरंगा का बैच लगाया हुआ है। लेकिन यह बैच उल्टा लगा हुआ है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%