भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में 18 साल का युवक ब्रिज से कूद गया और उसने आत्महत्या कर ली है, यह घटना गुरुवार – शुक्रवार देर रात की है। पल्लवी नगर की यह घटना है युवक ने सुसाइड क्यों किया है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। युवक का नाम अनिल था और अनिल के पिता मिस्त्री हैं और बड़ा भाई फर्नीचर का काम करता है, जब बड़ा भाई रात को खाना खाने जा रहा था तो उसने अनिल के बारे में मां से पूछा मां ने बताया कि अनिल कमरे में लेटा हुआ है।
वह छोटे भाई को साथ खाने के लिए कमरे में बुलाने गया तो अनिल कमरे में नहीं था। उसने अनिल को कॉल किया तो कॉल उठाकर अनिल ने कहा कि अब मैं दुनिया से थक गया हूं ,मैं सबको छोड़कर जा रहा हूं मां का ख्याल रखना इसके बाद उसने फोन बंद कर लिया पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
