भोपाल में दो पक्षों में विवाद, पथराव के साथ लहराई गई तलवारें, भारी पुलिस बल तैनात

मध्य प्रदेश

भोपाल : राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ी कि दोनों पक्षों में पथराव हो गया, तलवारें लहराई गई। घटना पुरानी गल्ला मंडी की है। दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात करने के बाद मामला शांत हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला है।

दोनों पक्षों में विवाद जहांगीराबाद के पुरानी गल्ला मंडी क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है दो दिन पहले दो युवकों के बीच मारपीट हुई थी।जिसमें एक युवक के सीने मे चाकू लग गया था। इस मामले मे पुलिस ने पांच लोगों को आरोपी बनाया था जिसमें से तीन लोग गिरफ्तार हो गये थे। दो लोग फरार चल रहे थे। फरार आरोपी जैसे ही मोहल्ले में आया तो इसी के चलते दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया और बाद में तलवार भी लहराई। पथराव और तलवार लहराए जाने के बाद क्षेत्र में फिलहाल तनाव की स्थिति है। पुलिस द्वारा लोगों से शांति की अपील की गई है। अब तक किसी पक्ष द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर पुलिस द्वारा पहरा दिया जा रहा है।

इधर एडिशनल पुलिस कमिश्नर अवघेश गोस्वामी, डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बतया की बाइक खड़ी करने और तेज़ बाइक चलाने क़ो लेकर दो दिन पहले विवाद हुआ था। इसमें तीन लोग गिरफ्तार हो गए थे दो लोग फरार चल रहे थे जिसमें से एक आरोपी मोहल्ले में देखा गया तो पहले पक्ष ने हंगामा कर दिया। पुलिस अब पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। अशांति फैलाने वालों को बक्शा नहीं जायेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry