लुधियाना: भीषण गर्मी में हुमस के बीच नगर के भीतरी इलाकों में बिजली की सप्लाई पूरी रात ठप्प रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि गत रात्रि एक ओवरलोड ट्रक संगला शिवाला वाला रोड से गुजर रहा था तो सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारे इसकी चपेट में आकर टूट गई। जिसके चलते रूपा मिस्त्री गली,संगला वाला शिवाला रोड,गोकुल रोड,आदि साथ लगते क्षेत्रों की बिजली सप्लाई रात्रि 1 बजे से ठप्प हो गई। समाचार भेजे जाने तक बिजली कर्मचारी नई तारे डाल रहे हैं। ताकि इन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सुचारू रूप से चल सके
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
