भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। देहात थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर फायरिंग की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पंचम जाटव चंदनपुर के रहने वाले हैं और अपनी बेटी के घर छोलियाना से वापस लौट रहे थे।
उसी समय पुरानी रंजिश रखने वाले जगत सिंह और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। विवाद के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी जांघ में गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। पंचम के बेटे ने तत्काल इस मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
गोली लगने से घायल हुए पंचम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। देहात पुलिस का कहना है कि पंचम के बयान दर्ज कर लिया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad