भिंड में करंट लगने से युवक की मौत, साले को बचाने की कोशिश में गई जान

मध्य प्रदेश

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मदनपुर गांव में रविवार की शाम को एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक का साला गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है यह घटना बरोही थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक लहार क्षेत्र के मेहरा गांव में रहने वाला बहादुर लाल अपनी पत्नी भूरी देवी के साथ ससुराल मदनपुर आया था। यहां पर रविवार की शाम को उसका साला करंट की चपेट में आ गया, साले को करंट में फंसा देख जीजा बहादुर ने उसे बचाने का प्रयास किया।

 लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जीजा बहादुर को मृत घोषित कर दिया। साले सोनवीर का भी इलाज चल रहा है, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry