चंडीगढ़ः तेज बारिश से सड़कों और चौराहों के साथ ही कई प्रमुख भवनों और पार्किंग में पानी जमा हो गया। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की पार्किंग में पानी जमा होने से गाड़ियां डूब गई।
चौराहों और लाइट प्वाइंट पर 2 से 3 फुट तक पानी आ गया, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मध्य मार्ग और सुखना लेकर जाने वाली सड़कों पर ट्रैफिर सिग्नल बंद हुए बारिश के बीच ट्रैफिक जवान जाम खुलवाने में लगे रहे। 5 मिनट का रास्ता तय करने लगों को आधा-आधा घंटा लगा। सैक्टर-26 पुलिस लाइन के पीछ सुखना चौ के नाले के ऊपर से पानी गुजरने लगा। सूचना मिलते ही पी.सी.आर. और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनीमाजरा जाने वाले पुल को दोनों तरफ से बंद कर दिया।
शहर के अंदर खासकर मध्य मार्ग पर गाड़ियां इंजन में पानी जाने से बंद हो गई। लोगों को गाड़ियों को धक्के मारकर साइन में करना पड़ा। सैक्टर-16 रोज गार्डन में भी पानी भर गया। पानी के तेज बहाव की वजह के साथ लगते पंजाब कला भवन की पार्किंग में भी पानी भर गया। सैक्टर-17 और 18 की सड़कों पर पानी ही खड़ा हो गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad