बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमिशन ने वोटर लिस्ट को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किया, जिसको लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. आरजेडी नेता और सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, जिसे चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया. इसके बाद आरोप लगे कि तेजस्वी के पास दो वोटर कार्ड हैं, जिसको लेकर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है.
आरोप लग रहे हैं कि तेजस्वी के पास RAB0456228 और RAB2916120 के दो पहचान पत्र हैं. इन्हीं में से उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में RAB2916120 नंबर के पहचान पत्र का जिक्र किया था. इसको लेकर आयोग का कहना है कि इसे आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया था. अब सवाल उठता कि अगर तेजस्वी पर दो पहचान पत्र हैं तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हो सकती है और उन्हें कितने दिनों सजा व जुर्माना भुगतना पड़ सकता है?
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad