भारत पाक बॉर्डर पुलिस को मिली कामयाबी, पाकिस्तान से मंगवाई गई हेरोइन की बड़ी खेप बरामद

पंजाब

फिरोजपुर  : जिला फिरोजपुर में नशा तस्करों के खिलाफ खिलाए चलाए गए अभियान के तहत थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर के नजदीक पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा मंगवाई गई हेरोइन की खेप बरामद की है। इस बारे जानकारी देते एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस जब एसएचओ इंस्पेक्टर जसवंत सिंह के नेतृत्व में गशत और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि फिरोजपुर भारत पर बॉर्डर के पास भारतीय तस्करों द्वारा पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन द्वारा हेरोइन की खेप मंगवाई गई है तो पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर जसवंत सिंह के नेतृत्व में दरिया के कच्चे बांध के नजदीक खेतों में सर्च अभियान चलाया गया और सर्च अभियान के दौरान पुलिस को खेतों में से एक किलो 28 ग्राम हेरोइन मिली ।

उन्होंने बताया कि इस बरामद की गई हेरोइन को लेकर थाना सदर फिरोजपुर में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 के तहत मामला दर्ज किया गया है और यह हेरोइन किन भारतीय तस्करों द्वारा मंगवाई गई थीं इस बात की का पता लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *