गुरदासपुर: सीमा सुरक्षा बल की 27 बटालियन के जवानों ने एक किसान की सूचना के आधार पर उसके खेतों से लगभग 13 करोड़ रूपये कीमत की 2 किलो 804 ग्राम हैरोइन बरामद की है।
इस संबंधी डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक सब इन्सपैक्टर रघुबीर सिंह ने बताया कि हमें सीमा सुरक्षा बल की मेतला चौंकी मे तैनात 27 बटालियन के अधिकारी ने सूचित किया कि उन्होने किसान बलविन्द्र सिंह पुत्र मक्कखन सिंह ने सूचित किया था कि उसके खेतों में एक लावारिस पैकट पड़ा है। जिस पर मौके पर जाकर जांच की गइ तो उसमे से पांच पेकेट हैरोइन बरामद हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पंहुच कर हैरोइन को कब्जे में लेकर जब जांच की गइ तो पांच पेकेटों में 2 किलो 804 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंधी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गइ है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad