भारतीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर पर पर होगी पैसों की बारिश, मोहन सरकार देगी एक करोड़ रुपए

मध्य प्रदेश

भोपाल: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने शादनदार प्रदर्शन किया है। ​इसके साथ ही ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि भारतीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद ने गुरुवार को स्पेन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की। टीम इंडिया की जीत के बाद उसके लिए प्राइज मनी की घोषणा की गई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विवेक सागर को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।

सीएम डॉक्टर मोहन ने विवेक सागर से आज वीडियो कॉल के माध्यम से बात की। इस दौरान सीएम मोहन ने मध्यप्रदेश के गौरव विवेक प्रसाद सागर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सीएम मोहन ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। जिस लगन और परिश्रम से टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशंसनीय है।

आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को स्पेन को हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया। इटारसी (नर्मदापुरम) के रहने वाले विवेक सागर प्रसाद ने टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच में गोल किया। प्रसाद टोक्यो 2020 ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry