भोपाल : महिला मित्र के साथ भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री जीत निशोदे के अश्लील वीडियो को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी घमासान शुरु हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने वीडियो वायरल को लेकर भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है। मुकेश नायक ने कहा “यह वही भाजपा है, जो हर मंच से संस्कारों की दुहाई देती है और महिलाओं के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है। लेकिन जब इनके ही युवा मोर्चा के पदाधिकारी महिला के साथ अश्लील हरकतों में पकड़े जाते हैं, तब भाजपा का असली चेहरा सामने आता है।” संस्कारों का ढोल पीटने वाली भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है। महिलाओं को लेकर भाजपा के संस्कार सामने आए हैं।
मुकेश नायक ने कहा कि जब सार्वजनिक या राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग, जिनको जनसेवक कहा जाता है, जिनको आदर्श मानकर लोग सीखते हैं, जो हमेशा चाल चरित्र का चेहरे की बात करते हैं, जब उनका ऐसा चेहरा सामने आता है, जो लोकलाज की सारी सीमाओं को पार करता हुआ दिखाई देता है। ऐसी घटनाओं की लगातार पुनरावृति हो रही हो है।
मुकेश नायक ने कहा कि पिछले दिनों धाकड़ का वीडियो सामने आया था, ऐसी ही घटनाओं की पुनरावृति करते हुए कल भाजपा युवा मोर्चा के नेता का वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने भोपाल के भाजपा नेता ध्रुव नारायण और उप मुख्यमंत्री विजय शुक्ला पर सवाल उठाए कि आपका उनसे क्या कनेक्शन हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad