भयानक हादसे ने तबाह किया परिवार, मोटरसाइकिल सवार की मौत

पंजाब

जीरा : जीरा में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौत होने की खबर मिली है। इस संबंध में थाना सिटी जीरा पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में जसपाल सिंह पुत्र जग्गा सिंह निवासी बस्तियां मलसियां ​​जीरा ने बताया कि उसका भाई गुरप्रीत सिंह (29) और काला निवासी मक्खू जो आलू स्टोर सोढ़ीवाला पर काम करता था वह सोढीवाला से जीरा आए। अंधेरा होने के कारण काला निवासी मक्खू को मक्खू छोड़ने के बाद उसका भाई अपने मोटरसाइकिल पर वापिस आ रहा था जब वह पैट्रोल पंप के पास आया तो सामने से एक ट्रक आ रहा था। इसके ड्राइवर ने ट्रक गलत ओर लाकर मोड़ दिया और ट्रक गुरप्रीत सिंह की मोटरसाइकिल से टकरा गया। इससे उसके सिर में काफी चोट लगी।

जसपाल सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह को इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *