उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके भाइयों पर खुद को मारने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित पति का दावा है कि उसने अपनी पत्नी को ANM (सहायक नर्स मिडवाइफ) की नौकरी दिलाने के लिए दिन-रात मेहनत की और 5 से 6 लाख रुपये खर्च किए. लेकिन नौकरी मिलते ही पत्नी का रवैया बदल गया.
वह पड़ोस में रहने वाले सुनील चौहान नाम के युवक के प्यार में पड़ गई. धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली. पीड़ित की शादी 2014 में प्रेमचंद सागर की बेटी पम्मी सागर से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी. शुरुआती कुछ सालों तक सबकुछ ठीक रहा, उनके दो बच्चे भी हुए. लेकिन पत्नी के कथित अवैध संबंधों के कारण रिश्ते में तनाव शुरू हो गया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad