बेखौफ लुटेरों का आतंक, तेजधार हथियारों से 2 भाईयों पर किया जानलेवा हमला

पंजाब

जालंधर : जालंधर में लूट व चोरी की वारदातें दिन प्रतिदन बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच एक मामला देहात के लोहियां खास से सामने आया हैं, जहां पर तेजधार हथियार से हमला करके 2 भाईयों को लूट का शिकार बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान लुटेरे दोनों को गंभीर घायल करते हुए उनसे एक लाख रुपए की नकदी व सोने की चेन लेकर फरार हो गए।

घटना मंड क्षेत्र की ओर जाते समय नवां पिंड खालेवाल के पास चिट्टी बेई के पास की है। घायल हुए दोनों भाई गांव कंग खुर्द के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बैंक से पैसे निकलवाकर लोहियां वापस जा रहे थे। इसी दौरान नवां पिंड खालेवाल में मोटरसाइकिलों पर आए 10 के करीब युवकों ने उन पर हमला करते हुए उनसे नकदी व सोने की चेन लूट फरार हो गए।

दोनों भाईयों को घायल अवस्था में तुरन्त सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे जालंधर के सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एक भाई घटना के एक दिन पहले ही दुबई से गांव आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों भाई बयान दर्ज करवाने के लिए वह जालंधर सिविल अस्पताल में गए थे जहां पर उनके करीबी ने कहाकि उनकी हालत गंभीर है जिनका ईलाज चल रहा है, स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद ही पुलिस दोनों भाईयों के बायन दर्ज करवाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *