फिरोजपुर : त्योहारी सीजन में चोर व लुटेरें भी सक्रिय हुए पड़े हैं। बेखौफ चोर-लुटेरें दिन-रात वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ममदोट से सामने आया है, जहां बस स्टैंड के पास टी.के इंटरप्राइज की दुकान से अज्ञात व्यक्तियों ने 15 हजार रुपये नकदी, 30 आईफोन और 5 LED 43 इंच चोरी कर ली है। इस संबंध में थाना ममदोट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयानों में तरसेम कुमार पुत्र प्यारा लाल निवासी ममदोट ने बताया कि उसकी टी.के एंटरप्राइज के नाम से दुकान ममदोट में बस स्टैंड के पास है।
24-25 अक्टूबर 2024 की मध्यरात्रि को अज्ञात व्यक्ति दुकान के ताले तोड़कर दुकान के अंदर रखे सामान में से 15 हजार रुपए, 30 आईफोन, 5 एलईडी 43 इंच चोरी कर ले गए। मामले की जांच कर रहे सहायक सुपरिंटेंडेंट गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad