भोपाल। बागसेवनिया इलाके में ससुर की जासूसी का एक रोचक मामला सामने आया है, जहां एक दामाद ससुर पर नजर रखने बुर्का पहनकर उसके घर की रेकी कर रहा था। जब ससुर ने जूतों से दामाद को पहचान लिया तो पूरे परिवार ने दामाद और उसके दोस्तों की जमकर पिटाई की।
दामाद ने मामले की शिकायत बागसेवनिया थाना पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इंटरनेट मीडिया पर बुर्का पहने युवाओं का वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है। थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि अमरई निवासी राजेश कुमार करीब 11 वर्षों से पत्नी से अलग रह रहा है।
पत्नी के साथ उसकी तीन बेटियां भी रहती हैं। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी की शादी तय हो गई है। राजेश की पत्नी ने दूसरी बेटी की शादी के लिए रुपयों की मांग की थी, जिसपर राजेश ने उसे मना कर दिया। ऐसे में पहली बेटी का पति राजेश के घर की रेकी कर रहा था। बुधवार रात को वह पकड़ा गया और जमकर पिटाई हुई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad