प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं. पीएम मोदी अपने दौरे के पहले ही दिन गुरुवार को विकास की सौगात से नवाजने के साथ-साथ सियासी माहौल बनाने की कवायद करते नजर आए. पटना में उद्घाटन और शिलान्यास के जरिए विकास की इबारत लिखने की कोशिश की, तो दूसरी तरफ गोलंबर से बीजेपी दफ्तर तक रोड शो करके बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया. इतना ही नहीं, बीजेपी नेताओं को 2025 की चुनावी जंग जीतने का भी पीएम मोदी ने मंत्र दिया, तो बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के घर जाकर सियासी समीकरण साधते नजर आए.
पीएम मोदी गुरुवार को पश्चिमी बंगाल में जनसभा करके सीधे पटना पहुंचे. उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास किया. इसके बाद पटना की सड़कों पर चार किलोमीटर का रोड शो करके सियासी फिजा को पूरी तरह मोदीमय कर दिया. इतना ही नहीं पार्टी के प्रदेश नेता पदाधिकारियों, विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों के साथ बैठक कर नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव जीतने की सियासी पटकथा लिख दी है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
