बिहार के कटिहार सदर अस्पताल से सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था. इस हैरान करने वाला मामले सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है. सदर अस्पताल परिसर से दो महिलाओं को गार्ड ने देह व्यापार के आरोप में रंगे हाथ पकड़ा तो हड़कंप मच गया. सिक्योरिटी गार्ड की सतर्कता से पूरे मामले का खुलासा हुआ. रात के अंधेरे में सदर अस्पताल में सेक्स वर्कर के पकड़ने जाने की खबर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.
दोनों महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वो शहर के अलग-अलग हिस्सों में घुमकर देह व्यापार का धंधा करती हैं. दोनों महिलाओं मे से एक सदर अस्पताल में ही काम करती है. इन सभी ने अस्पताल को एक सुरक्षित ठिकाने के रूप में समझकर इसको अपना केंद्र बनाया. अस्पताल में रहकर ही ये रात में शहर के अन्य हिस्सों में गलत काम करने जाया करती है. संदेह तो ये भी जताया जा रहा है कि अस्पताल के कुछ कर्मी भी इस काम में शामिल हो सकते हैं. पुलिस जांच में ही इस पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
