छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पर बिहार से दर्शन के लिए आई संगीता शाह की साड़ी में अचानक आग लग गई। घायल महिला ने बताया है कि शनिवार सुबह 8 बजे करीब जब वह आरती में शामिल हो रही थी, तभी मंदिर में नीचे रखे दीपक से उसकी साड़ी में आग लग गई। घटनास्थल पर भीड़ बढ़ने के कारण महिला को बचाने लोग दौड़ पड़े और बमुश्किल उसे बचाया जा सका वरना उसकी जान चली जाती। आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और पानी तथा कपड़े से आग बुझाई, लेकिन तब तक संगीता बुरी तरह झुलस चुकी थी।
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं डॉक्टर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि बगेश्वरधाम के बालाजी की वजह से महिला की जान बच गई और बड़ा हादासा होने से टल गया। घायल महिला संगीता के भांजे अनिल कुमार शाह ने बताया कि सुबह 8 बजे करीब आरती दर्शन के लिये मंदिर पर गये। जहां जमीन पर दीपक जल रहा था, इसी दौरान मामी की साड़ी में नीचे से आग लग गई और यह आग पेट्रोल में आग की तरह बढ़ गई।
तत्काल आग को बुझाया गया, धाम के सेवादारों की मदद से जिला अस्पताल घायल महिला को लाया गया जहां उनका ईलाज चल रहा है। वहीं अब हालात स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद से परिवार के लोग इस हादसे से घबराए हुए हैं, वहीं बगेश्वर बालाजी का आशीर्वाद है कि जान बच गई और बड़ा हादसा नहीं हो सका।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
