छतरपुर। मुंबई से बागेश्वर धाम दर्शन करने आए एक जोशी परिवार के 5 साल के बच्चे ने खेल-खेल में एक रुपए का सिक्का निगल लिया था, जिसे जिला अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा बड़ी ही सूझ – बूझ से निकाल दिया गया। जानकारी के अनुसार बोरीबली मुंबई से छतरपुर जिले के तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम दर्शन करने कपिल जोशी अपनी पत्नी और अपने 5 साल के बच्चे श्याम जोशी के साथ आए हुए थे।
जहां पर खेल-खेल में 5 साल के श्याम जोशी ने एक रुपये का सिक्का निगल लिया जो बच्चे के गले में जा फंसा, जिसे परिजन तुरंत ही छतरपुर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर बागेश्वर धाम से अपनी ड्यूटी कर सीधे ही जिला अस्पताल पहुंचे सर्जन डॉक्टर मनोज चौधरी के द्वारा तीसरी मंजिल पर ओटी में सफलतापूर्वक बच्चे के गले में फंसे एक रुपये के सिक्के को निकाल दिया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
