मध्य प्रदेश के जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र शिवांश गुप्ता की संदिग्ध मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. यह मामला अब केवल आत्महत्या बनाम हत्या का नहीं रहा, बल्कि इससे जुड़े कई गंभीर सवाल मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था, सीनियर-जूनियर के रिश्ते और रैगिंग की संस्कृति पर भी उठ रहे हैं.
परिजन का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि किसी गहरी साजिश का नतीजा है और पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
