पक्खोवाल: गांव छपार के एक युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए रोमी छपार व गांव के सरपंच कुलदीप सिंह बोपाराय ने बताया कि गांव के प्रभजोत सिंह रवि सेखों (35) पिछले दिनों अमेरिका के जंक्शन शहर में सड़क हादसे का शिकार हो गया था और उनकी मौत हो गई थी।
उन्होंने कहा कि जब प्रभजोत सिंह की मौत की खबर गांव छपार पहुंची तो परिवार और शुभचिंतक स्तब्ध रह गए। उन्होंने बताया कि युवक कुछ समय पहले अमेरिका गया था।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%