बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है सेंधवा में एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, यह घटना गवर्नमेंट हाई स्कूल के पास की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और चारों शवों को ट्रक के नीचे से निकाला गया, इस घटना के बाद मौके से ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गया। जिनकी पुलिस अभी तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने पहले गाय में टक्कर मारी उसके बाद पलट गया, जिसके नीचे चार लोग दब गए थे। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, ट्रक महाराष्ट्र से मिर्ची लोड करके लुधियाना जा रहा था। इस घटना के बाद से मिनी ट्रक का ड्राइवर और कंडक्टर फरार हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला और मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
