बचपन के दोस्तों ने मिलकर बना ली बाइक चोर गैंग, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से 20 चोरी की बाइक जब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों को पकड़ा गया और चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। सभी बाइक भानादेही-घोघरा रोड़ स्थित फिरोज खान के घर में रखी थीं। आरोपियों में आरिफ खान (20) निवासी खुटिया, निसार मंसूरी (23) निवासी नागनपुर, और फिरोज मंसूरी (24) निवासी चांद शामिल हैं। तीनों ही आरोपी बचपन के दोस्त हैं।

आरोपियों ने वाहन चोरी कर बेचकर पैसे कमाने का प्लान बनाया था। आरोपी वाहनों की रैकी करते थे। फिर ऐसे वाहनों को निशाना बनाते थे, जिनके लॉक खराब होते या जो बिना लॉक खड़े होते। चोरी के बाद वाहनों के नंबर प्लेट को बदल दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 बाइक जब्त की हैं।

इनमें से 10 बाइक छिंदवाड़ा की हैं, जबकि अन्य वाहनों की जांच जारी है। पुलिस टीम दो महीनों से आरोपियों पर नजर रख रही थी। उसके बाद इन्हें पकड़ा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज बघेल और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry