कटड़ा : भारी बारिश के बीच अभी-अभी माता वैष्णो देवी से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ है। मंगलवार से क्षेत्र से हो रही बारिश के चलते एक बार फिर माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर समीर प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड हुआ है।
हालांकि वैष्णो देवी यात्रा बंद होने के चलते कोई नुकसान नहीं हुआ है पर मलवा खिसक कर यात्रा मार्ग के बीचो-बीच आ गया है। आपको बता दें कि, 26 अगस्त को अर्द्धकुंवारी मंदिर के पास लैंडस्लाइड में 34 लोगों की जान चली गई थी। जिसके चलते वैष्णो देवी यात्रा आस्थाई रूप से स्थगित किया गया है। गौरतलब है कि लैंडस्लाइड के बाद यात्रा बंद होने के बाद से 700 के करीब श्रद्धालु कटरा में फंसे हुए हैं, जिनके खाने-पीने और रहने का इंतजाम कटरा के होटल्स एवं रेस्टोरेंड एसोसिएशन कर रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
