12 जून को अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया. एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी. उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद क्रैश हो गई. इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई थी. लेकिन चमत्कारिक रूप से एक यात्री विश्वास कुमार रमेश जीवित बच गए. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद विश्वास अपने गृहनगर दीव लौट गए हैं. अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले क्राइम ब्रांच ने विश्वास कुमार से औपचारिक पूछताछ की क्योंकि उनकी कहानी और हादसे से जुड़ा उनका बयान जांच एजेंसियों के लिए बेहद अहम है.
विश्वास कुमार रमेश भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं और दीव के निवासी हैं. वह पेशे से एक बिजनेसमैन हैं. जो मुख्य रूप से यूके और भारत के बीच व्यापार से जुड़े हैं. उनकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है. हादसे के समय वह फ्लाइट AI-171 की सीट नंबर 11A पर बैठे थे. उनकी जीवित रहने की कहानी को कई लोग चमत्कार मान रहे हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad