उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के गरौठा में शनिवार के दिन ऐसी घटना घटी कि पूरे शहर में भावनाओं का सैलाब आ गया. नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी और वरिष्ठ व्यापारी राम रतन गुप्ता (75 वर्ष) की पत्नी रामदेवी गुप्ता (70 वर्ष) का निधन हो गया. पत्नी के निधन के बाद राम रतन गम में चले गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई. पत्नी के निधन के कुछ ही घंटों के अंदर राम रतन ने भी दुनिया छोड़ दी. पति-पत्नी की मौत के बाद पूरा शहर भावुक है.
कहा जाता है कि ‘सच्चा प्यार वही, जो जन्मों-जन्मों तक साथ निभाए’ और इस दंपति ने इस कहावत को हकीकत में बदल दिया. रामदेवी गुप्ता की तबीयत शनिवार सुबह अचानक बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली. बेटा बाहर होने के कारण परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में था. इसी बीच, पत्नी के वियोग में टूटे हुए राम रतन गुप्ता की तबीयत भी बिगड़ने लगी. कुछ ही घंटों में उन्होंने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
