प्रेमी के प्यार में पागल नाबालिग ने नानी को चाकुओं से गोदा

मध्य प्रदेश

रीवा। इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद अब रीवा में भी प्रेमी के प्यार में पागल एक नाबालिग प्रेमिका ने अपना विवाह हो जाने के बाद प्रेमी को पाने में रोड़ा बन रही अपनी नानी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। किशोरी ने पहले वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर चाकू से सात बार पेट गोद दिया।

इस जघन्य वारदात में उसके नाबालिग प्रेमी ने भी साथ दिया। दोनों ने शव को घसीटकर नाले में फेंक दिया। घटना रीवा जिले के तराई अंचल में स्थित अतरैला थाना क्षेत्र के कोनी गांव की है।

बुधवार दोपहर नाले में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव मिला था। पुलिस ने गुरुवार को दोनों नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर चाकू सहित खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry