प्रेमानंद महाराज ने आज अपनी पुरानी पदयात्रा को फिर से शुरू कर दिया है. उन्हें पदयात्रा में देखकर भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई. डेढ़ किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा लंबे समय से बंद थी, क्योंकि महाराज का स्वास्थ्य पहले ठीक नहीं था. पदयात्रा बंद होने की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से दी थी, जिससे भक्त काफी मायूस हुए थे. उनके दर्शन का इंतजार करने वाले भक्तों ने लगातार यह विश्वास बनाए रखा कि महाराज जल्द ही पदयात्रा पर लौटेंगे और उन्हें दर्शन देंगे.
दीपावली के त्यौहार के बाद आज प्रेमानंद महाराज ने अपनी पुरानी समय की लंबी पदयात्रा शुरू की. इससे पहले महाराज केवल छोटी पदयात्रा कर भक्तों को दर्शन दे रहे थे. लेकिन आज उन्होंने डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी पुरानी पदयात्रा की शुरुआत की, जिससे भक्तों को पूर्ण आनंद और संतोष मिला.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad