भोपाल। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब उत-तहरीर (एचयूटी) से जुड़े माेहसिन नामक संदिग्ध आरोपित को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उसे भोपाल में एनआईए की विशेष न्यायालय में पेश किया गया। यहां न्यायाधीश मुकेश मलिक ने उसे (10 दिन) सात जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। माेहसिन से पूछताछ में एनआईए को एचयूटी के अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के साथ फंडिंग व प्रशिक्षण आदि के बारे में जानकारी मिल सकती है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
