पेट-गले पर मारी ब्लेड… बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए गर्लफ्रेंड ने रची ऐसी साजिश, हैरान कर देगी कहानी

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए खुद को ही ब्लेड से काट लिया. शनिवार सुबह एक युवती ने सरेआम दो नकाबपोश बदमाशों पर चाकू मारने का आरोप लगाया था. पुलिस ने अब इस पूरे मामले को सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है.

यह घटना सुरौली थाना क्षेत्र के नकडीहा गांव की है. युवती को गंभीर हालत में उसके परिजनो ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. लड़की का कहना था कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों नकाबपोश बदमाश फरार हो गए थे. युवती पर जानलेवा हमले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई. पुलिस को जांच में पता चला कि युवती पर किसी भी नकाबपोश बदमाश ने हमला नहीं किया है.

युवती ने खुद को ब्लेड से काटा

इस घटना की साजिश युवती ने खुद ही रची थी. युवती ने ब्लेड से खुद ही अपने गले और पेट को काट लिया था. युवती के बॉयफ्रेंड ने उससे शादी करने से मना कर दिया था और इसी बात से परेशान होकर युवती ने पहले तो खुद को ब्लेड से काटा और फिर बाद में बॉयफ्रेंड को इस मामले में फंसा दिया था. पुलिस ने अब इस पूरे मामले में सुलझा लिया है. पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए साजिश रची थी, लेकिन युवती को झूठ अब सबके सामने आ गया है.

बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए रची साजिश

युवती ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. युवती ने बताया कि बॉयफ्रेंड के शादी से मना करने के बाद से ही वह काफी परेशान से थी. इसी बात से परेशान हो कर उसने खुद पर ब्लेड से हमला कर लिया और फिर लोगों को झूठी कहानी बता दी. वहीं झूठी कहानी रचने वाली युवती का कहना है कि मैं लखनऊ में ब्यूटी पार्लर चलाने का काम करती हूं और मैं यहां नगडीहा में अपने बुआ के यहां आई थी. मैंने अपने बॉयफ्रेंड की मां से फोन पर शादी कराने की बात कही, लेकिन उन्होंने शादी कराने से मना कर दिया.

युवती ने खुद पर किया हमला

इसी बात से परेशान होकर बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए मैंने खुद पर ब्लेड से हमला कर लिया. युवती ने बताया कि मैंने जो दो नकाबपोश लोगों पर हमले का आरोप लगाया था वह बिल्कुल गलत है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry