पुल पर चढ़ NEET Student ने कर दिया कांड, लोगों के उड़ गए होश

पंजाब

लुधियाना : Neet की छात्रा द्वारा पुलिस से छलांग लगा देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लुधियाना के शेरपुर चौक के नजदीक नीट की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस से छलांग लगा दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। इस कारण उसके दोनों पैर टूट गए और जबड़ा भी फ्रैक्चर हो गया। वहीं इस मामले को लेकर परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं।

बता दें कि लड़की को राहगिरों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से उसके परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। आशंका जताई जा रही है कि लड़की ने पुल से छलांग लगाई है पर वह अभी कुछ भी बताने की हालत में नहीं है।

लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है और वह 18 वर्ष की है। वह नीट की तैयारी कर रही थी। वह कोचिंग सैंटर से रात को 8 बजे घर आती थी। उन्हें सिविल अस्पलात से फोन आया था कि उनकी बेटी पुल से गिर गई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *