लुधियाना पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल होने की खबर मिली है। कमिश्नरेट पुलिस के अंर्तगत थानों के कई एस.एच.ओ. के तबादले किए गए है, जबकि कईयों को इधर से उधर किया गया। थाना दरेसी के SHO अवतार सिंह को थाना सदर लगाया गया है। जबकि पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर सतवंत सिंह को थाना दरेसी का SHO लगाया गया। थाना सदर के SHO हर्षवीर सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। ऐसे ही पी.ओ. स्टाफ में तैनात इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह को थाना शिमलापुरी का SHO लगाया गया है।
इसी के साथ ही थाना शिमलापुरी में तैनात SHO इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह को बदल कर पी.ओ. स्टाफ लगाया गया है। इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि उनकी जगह इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह को थाना डिवीजन नंबर-6 का SHO लगाया गया है। ऐसे ही काफी समय से साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह का भी तबादला किया गया। उनकी जगह इंस्पेक्टर सतवीर सिंह को लगाया गया। एंटी हयूम्रन ट्रैफकिंग में इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल को इंचार्ज लगाया गया है। एएसआई हरदीप सिंह को थाना डिवीजन नंबर-4 से बदल कर सी.टी. टैफिक भेजा गया है और सी.टी. ट्रैफिक से एएसआई गुरमीत सिंह को थाना डिवीजन नंबर-4 लगाया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
