फिरोजपुर: पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खतरनाक गिरोह के 2 बदमोशों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के साथ एक संयुक्त अभियान के दौरान एक खतरनाक गिरोह के 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चोपड़ा गिरोह के 2 बदमाशों रशपाल उर्फ सेवक और राजीव उर्फ जस्सा को फिरोजपुर से गिरफ्तार किया है।
इस दौरान इनके कब्जे से 205 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी आशीष चोपड़ा गिरोह के शूटर यू के संपर्क में थे, जो आशु मोंगा हत्याकांड (मई 2025) में वांछित है। उनके खिलाफ सदर फिरोजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जाँच जारी है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव का कहना है कि पंजाब पुलिस राज्य भर में ड्रग्स और गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
